रविवार को कई अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटना समाने आई है। मामले बवाना, स्वरूप नगर, शकरपुर और कंचनकुज के है। बवाना में दो सिलेंडर फटने से घर का माल जलकर खाक हो गया। लेकिन यहां कोई हताहत नहीं हुई। स्वरूप नगर में सिलेंडर से आग लगने से दो लोग झुलस गए। घायलों का नाम करण (4) और सलमान (22) है। कंचनकुंज में आग 46 झुग्गियों में आग लगने से एक विकास नामक युवक घायल हुआ है। जबकि शकरपुर में झाड़ियों में आग लगी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुुंची सभी जगहों पर दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात करीब एक बजे बवाना जेजे कॉलोनी में पहले एक खोखे में आग लगी। जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ फैली आग से दो अन्य खोखे भी जलकर खाक हो गए। खोखे में रखे हजारों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर की 5 गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दूसरी जगह पर स्वरूप नगर स्थित गली नंबर- तीन में खाना बनाते हुए अचानक छोटे सिलेंडर में आग लग गई। इसी दौरान वहां मौजूद बड़े सिलेंडर भी उसकी चपेट में आ गया। थोड़ी देर बाद दोनों सिलेंडर गए। आग की चपेट में आने से करण (4) और सलमान (22) घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों को इलाज दिया जा रहा है। तीसरी जगह पर कंचनकुंज में अचानक एक झुग्गी में आग लग गई। देखते ही देखते उसने आसपास मौजूद 46 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। यहां विकास नामक एक युवक मामूली रूप से घायल हो गया। जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। शकरपुर में झाड़ियों में आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाडियों ने आग पर काबू पा लिया।
 
                    